Showing posts with label शरीर. Show all posts
Showing posts with label शरीर. Show all posts

Tuesday, 28 March 2017

चेहरे और शरीर के दाग कैसे हटाए -


चेहरे के दाग कैसे हटाए अगर यह दाग बहुत गहरे और काले नहीं है जैसे की मुहासों के कारण बनी हलके दाग और आँखों के नीचे के दाग| इन साधारण दाग धब्बो को  दूर करने के लिए आप यह प्रयोग करे:

सिर्फ दूध का उपयोग करे तो भी काली चमड़ी दूध में रहित लैक्टिक एसिड से धीरे से सवर जाती है| दूध के साथ आप हल्दी का उपयोग करे तो और भी शक्तिशाली लेप तैयार होता है| रूखी त्वचा के लिए यह मिश्रण श्रेष्ट है|

तैलीय त्वचा के लिए हल्दी और निम्बू का रस बेहतर रहता है|

एक और असरकारक लेप दाग और धब्बे के लिए बनाए इस तरह:

  एलोवेरा का रस ले, हल्दी मिलाये, निम्बू का रस मिलाए, थोड़ासा  बेकिंग सोडा मिलाए और इसे साधारण और जटिल दाग धब्बे हटाने के लिए उपयोग में ले|

हलके से दाग और धब्बे हो तो आप सिर्फ गुलाब की पंखुड़ी को कूट कर दूध में मिला के मल दे तो त्वचा संवर जाएगी|

नारियल का तेल में हल्दी और बेकिंग सोडा मिलाये और फिर हिलाए और चेहरे पर लगाने से पहले निम्बू का रस चेहरे के काले दाग वाले जगह पर घिसते रहे|

रुखी त्वचा के लिए यह बेहतर है|दही और हल्दी का उबटन बना के नियमित उपयोग करने से त्वचा का रंगत सुधर जाता  है|

बेसन, चावल का आटा भी आप दही में मिला के चेहरे पर घिस सकते है जिस से मृत कोशिका निकल जाएगी और चेहरा निखर उठेगा


विशेष  टिप्स -----

रात मे बादाम भीगो दे सुबह छिलका उतार कर कच्चे दूध मे घीस कर काले धब्बों  पर लगाये हल्के हाथो से तब तक मसाज  करे वो पेस्ट  सुख कर झडने न लगे

कुछ महीने मे ही रंगत निखर जायेगी

  • ऐलोवेरा का ताजा जैल ले उसमे कुछ  बूँद  जैतून के तेल।की मीलाये मसाज  करे 3से 4 मीनट 15 मीनट बाद चेहरा धो ले
  • संतरे की पल्प को भी चेहरे ओर हाथ पैर पर मलने से रंगत सुधरती है
  •  ज्यादा  कुछ नही कर पाते है तो डेली नहाने से पहले कच्चा  दूध लगाये

Wednesday, 6 July 2016

घरेलु रामबाण उपाय शरीर को फौलाद बना देगा

ये आसान सा घरेलु रामबाण उपाय शरीर को फौलाद बना देगा
हड्डियों और दांतों की सरंचना में कैल्शियम मुख्य भूमिका निभाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियों में अनेक रोग होने लगते हैं जिनमे शरीर के विभिन्न जोड़ों में दर्द, मसल्स में अकड़न होने लगती हैं।
सामान्यतः महिलाओं में कैल्शियम की कमी की समस्या ज्यादा पायी जाती है ऐसे अनेक रोग होने लगते हैं जिनके कारण शरीर में लगातार दर्द बना रहता है।
यदि हर इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में निम्नांकित घरेलु नुक्से को आजमाये तो उसके प्रयोग से न केवल आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी बल्कि आपकी हड्डिया मजबूत होगी।
घरेलु सामग्री
(1) हल्दीगाँठ 1 किलोग्राम
(2) बिनाबुझा चूना 2 किलो
विशेष : – बिना बुझा चुना वो होता है जिससे घरों में सफेदी की जाती है बनाने की विधि सबसे पहले किसी मिट्टी के बर्तन में चूना डाल दें अब इसमें इतना पानी डाले की चूना पूरा डूब जाये।
पानी डालते ही इस चूने में उबाल सा उठेगा। जब चूना कुछ शांत हो जाए यानि की मणि में बुलबुले उतना बंद हो जाये तो उसमे आप साबुत हल्दी की गांठे डाल दें और किसी लकड़ी की सहायता से ठीक से उसमे मिला दे।
इस हल्दी को लगभग दो माह तक इसी चूने में पड़ा रहने दे। जब पानी सूखने लगे तो इतना पानी अवश्य मिला दे कि चुना सूखने न पाये।
दो माह बाद हल्दी को चुने में से निकाल कर ठीक से धो लें और फिर उसे सुखाकर पीस ले और हल्दी पाउडर को किसी कांच के बर्तन में रख लें।
सेवन विधि
(1) वयस्क 3 ग्राम मात्रा गुनगुने दूध में मिलाकर दिन में दो बार नाश्ते या भोजन के बाद
(2) बच्चे – 1 से 2 ग्राम मात्रा गुनगुने दूध में मिलाकर दिन में दो बार नाश्ते या भोजन के बाद लाभ इसके नियमित सेवन से कुपोषण, बीमारी या खानपान की अनियमितता के कारण शरीर में आई कैल्शियम की कमी बहुत जल्दी दूर हो जाती है और शरीर में बने रहने वाला दर्द भी ठीक हो जाता है।
ये दवा बढ़ते बच्चों के लिए एक अच्छा बोन टॉनिक का काम करती है और उनकी लम्बाई बढ़ाने में काफी लाभदायक होता है।
टूटी हड्डी न जुड़ रही हो या घुटनों और कमर में दर्द तो अन्य दवाओं के साथ इस हल्दी का भी प्रयोग बहुत अच्छे परिणाम देगा। सावधानी —
जिन्हें पथरी की समस्या है वो इसका सेवन न करे

Wednesday, 22 June 2016

शरीर में तेजी से खून बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय-



1. दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें।

2. काफी और चाय का सेवन कम कर दें। एैसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं।

3. दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाएऔर सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें।

4. आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें।

5. पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। एैसा करने से खून तेजी से बढ़ता है।

6. शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर सेवन करें।

7. सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

8. मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं।

9. अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलो का अधिक से अधिक सेवन करें।

10. आंवले का रस और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

11. एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है। इसलिए टमाटर का सूप भी बनाकर आप ले सकते हो।

12. बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

13. फालसे का शर्बत या फालसे का सेवन सुबह शाम करने से शरीर में खून की मात्रा जल्दी बढ़ती है।

14. शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करे। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

15. सेब का जूस रोज पीएं। चुकंदर के एक गिलास रस में अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर इसे रोज पीएं। इस जूस में लौह तत्व ज्यादा होता है।

शरीर में खून की कमी से बहुत बीमारियां लग सकती हैं। जिस वजह से इंसान कमजोर हो जाता है और उसका शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है। इसलिए महिलाओं और पुरूषों को शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए इन आयुवेर्दिक उपायों को अपनाना चाहिए।

Thursday, 2 June 2016

चना - इसे खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है




चना - सर्दियों में रोज खाएंगे तो बादाम से ज्यादा असरदार है चना।
हम सिधे या अन्य किसी न किसी रुप मे प्रयोग करते है ।यहाँ तक कि भगवान को भी चने व गुङ का भोग लगाया जाता है। बल व बुद्दी के दाता हनुमानजी का तो प्रिय प्रसाद ही चना व गुङ है। मगर चने के गुण जानने के बाद हमेँ पता चलता है कि इससे अत: ईसकी फसल कहाँ व किस प्रकार ईसकि खेती कहाँ कहाँ होती है ईसके बारे मे भी थोङा बहुत ज्ञान रखना आवश्यक है।
चना बहुत पौष्टिक होता है। चना चाहे भूना हुआ हो या अंकुरित किया हुआ, इसे खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। चने में 27 और 28 फीसदी फॉस्‍फोरस और आयरन होता है। यह न केवल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं बल्कि हीमोग्‍लोबीन बढा कर किडनियों को भी नमक की अधिकता से साफ करते हैं।
एक कटोरा चना खाने से 28 ग्राम रेशा आपके शरीर में जाता है , जिससे पेट संबन्‍धी सारी शिकायते दूर रहती हैं साथ ही कब्‍ज हो या फिर पेट का कैंसर, दोनों ही नहीं होते। चने के कई किस्में आती हैं, काला,पीला,छोटे चने,काबुली,सफेद जो मोटे होते हैं।| चने की दो प्रजातियां होती है
1-
काला चना
2-
काबुली चना |
आज हम आपको काले चने के विषय में बताएंगे |
आयुर्वेद मे माना गया है कि चना और चने की दाल दोनों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
चने को गरीबों का बादाम कहा जाता है, क्योंकि ये सस्ता होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। लेकिन इसी सस्ती चीज में बड़ी से बड़ी बीमारियों की लड़ने की क्षमता है। चना खाने से अनेक रोगों की चिकित्सा हो जाती है।
चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा निखरती है। सर्दियों में चने के आटे का हलवा कुछ दिनों तक नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। यह हलवा वात से होने वाले रोगों में व अस्थमा में फायदेमंद होता है। सर्दियों में रोजाना 50 ग्राम चना खाना बादाम से ज्यादा लाभकारी होता है। घोड़े की ताकत से तो आप समझ ही सकते हैं कि उसका भोजन चना कितना ताकतवर होता है । कहावत है चना खाओ घोड़े सी ताकत पाओ।
चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। चने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है।
1. 25
ग्राम काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज दूर हो जाती है।
2.
गर्म चने रूमाल या किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है।
3.
मोटापा घटाने के लिए रोजाना नाश्ते में चना लें।
4.
अंकुरित चना 3 साल तक खाते रहने से कुष्ट रोग में लाभ होता है।
5.
गर्भवती को उल्टी हो तो भुने हुए चने का सत्तू पिलाएं।
6.
चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा निखरती है।
7.
सर्दियों में चने के आटे का हलवा अस्थमा में फायदेमंद होता है।
8.
चने के आटे की नमक रहित रोटी 40 से 60 दिनों तक खाने से त्वचा संबंधित बीमारियां जैसे-दाद, खाज, खुजली आदि नहीं होती हैं।
9.
भुने हुए चने रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग व कफ दूर हो जाता हैं।
10.
शहद मिलाकर पीने से नपुंसकता समाप्त हो जाती है।
11.
चने के पौधे के सूखे पत्तों का धुम्रपान करने से हिचकी तथा आमाशय की बीमारियों में लाभ होता है।
12.
पीलिया में चने की दाल खाने से राहत मिलती है।
13.
चीनी के बर्तन में रात को चने भिगोकर रख दे। सुबह उठकर खूब चबा-चबाकर खाएं इसके लगातार सेवन करने से वीर्य में बढ़ोतरी होती है व पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भीगे हुए चने खाकर दूध पीते रहने से वीर्य का पतलापन दूर हो जाता है।
14.
दस ग्राम चने की भीगी दाल और 10 ग्राम शक्कर दोनों मिलाकर 40 दिनों तक खाने से धातु पुष्ट हो जाती है।
15.
बार-बार पेशाब जाने की बीमारी में भुने हूए चनों का सेवन करना चाहिए। गुड़ व चना खाने से भी मूत्र से संबंधित समस्या में राहत मिलती है। रोजाना भुने चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाता है।