Showing posts with label बांधना. Show all posts
Showing posts with label बांधना. Show all posts

Saturday, 21 November 2015

सोते समय सिर पर कुछ बांधना हानिकारक?

सर्दियों के मोसम में ठण्ड से बचना चाहिए| पर कुछ व्यक्ति ठण्ड से इतना अधिक डरते हें, कि रात को बंद कमरे में सोते समय भी सर पर कपड़ा/ टोपी/ मफलर आदि बंधते हें| साथ हीपैरों में मोज़े भी पहनते हें|

    सोते समय सर पर कपड़ा बाँधने या मोज़े पहनने या कसे हुए कपडे पहनने से शरीर का रक्त संचार प्रभावित होता है| सामान्यत: सोते समय शरीर की गति मंद होने से रकत का संचार कम रहता ही है, फिर कपडे आदि के कसने से रक्त प्रवाह और भी कम  हो जाता है|

   हाथ पैरों में झुनझुनी, सक्रियता में कमी, शिर कसने से स्मरणशक्ति पर प्रभाव, आदि इस शक्ती की कमी के उदाहरण है|
   इसलिए सोते समय सर पर कपड़ा कसना मोज़े पहनना त्याग देना चाहिए| जानना चाहिए की प्राण वायु केवल नाक या मुहं से श्वास के साथ प्रवेश नही करती, शरीर की त्वचा से भी प्रवेश करती है|
सोते समय ठण्ड से बचने चादर/ कम्बल/ या रुई (सिंथेटिक नहीं) की रजाई इस तरह से ओड कर सोना की श्वास के लिए ताजी हवा आती जाती रहे, श्रेष्ट होता है|
     कसे जाने पर रक्त प्रवाह और कम हो जाता है, इससे मस्तिष्क, आदि को पोषण हेतु ओक्सिजन आदि भी कम मिल पाती है| इसके परिणाम से उस अवयव की शक्ती प्रभावित होती है|