Showing posts with label होंठों के कालेपन. Show all posts
Showing posts with label होंठों के कालेपन. Show all posts

Thursday, 26 January 2017

होंठों के कालेपन

लड़कियां अपने होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि इन प्रोडॉक्ट्स के इस्तेमाल से होंठों का कालापन जाता नहीं वरन होंठ और भी ज्यादा बदरंग और भद्दे दिखने लगते हैं। इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनसे ना केवल आपको फटे होंठो से छुटकारा मिलेगा वरन आपके होंठ भी सुर्ख गुलाबी हो जाएंगे। जानिए इसके टिप्स…

होंठों का कालापन दूर करने के लिए दूध की मलाई सबसे उत्तम उपाय है| दूध की मलाई को रात को सोते समय होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी हो जायेंगे और उनका रूखापन कम होने लगेगा।

रोज एक केला दूध में मिलाकर पीने से जहां हेल्थ बनती है वही केले का गूदा कुछ देर होंठों पर लगाने से होंठ मुलायम, आकर्षक और गुलाबी बनते हैं।

एक चम्मच दूध, और एक चम्मच क्रीम में थोड़ा सा केसर मिला दें। इसके बाद इन्हें मिलाकर फ्रिजर में रख लें और ठंडा होने पर होठों पर कुछ देर लगाएं और रूई से पोंछ लें।
एक चम्मच दूध में लाल गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल कर तब तक पीसे जब तक कि वह गुलाबी न हो जाए। इसके बाद पंखुड़ियों को निकाल कर इसे फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर इसमें एक चम्मच बादाम पाउडर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे होठों पर लगाकर 10-15 मिनट बाद रूई के फाहे से साफ़ करें। इस उपाय से होंठ मुलायम, चमकदार और गुलाबी हो जाएंगे।

एक चम्मच मिल्क क्रीम में अनार के रस की कुछ बूंदें मिलाकर होंठों पर लगाएं। इस उपाय से फटे हुए होंठ सही होते हैं और होंठों का रंग भी सुर्ख गुलाबी हो जाता है।