Showing posts with label लोबिया के औषधीय गुण. Show all posts
Showing posts with label लोबिया के औषधीय गुण. Show all posts

Saturday, 11 February 2017

लोबिया के औषधीय गुण...

लोबिया को हिंदी में चवली की फली के नाम से भी जाना जाता है।यह पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं|
घरेलू उपाय..
1.विटामिन ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होने के कारण ये फलियां कई प्रकार की बिमारियों को दूर रखती हैं| ये फलियां शरीर को स्वस्थ रखने में उपयोगी हैं क्योंकि ये शरीर से विभिन्न विषाक्त पदार्थों और हानिकारक ऑक्सीजन रहित तत्वों को बाहर करने में मदद करती हैं|
2.लोबिया को आटे के रूप में पीस कर इसकी रोटी बना कर खाना या दाल के रूप में सब्जी की तरह खाना फायदेमंद होता है।
3.लोबीया  धातु को मजबूत बनाता है और वीर्य भी बढाता है। इसको खाने से पेशाब खुल कर आता है।
4.जिन लोगों को मोटापा है और शरीर के कई हिस्सों में एक्ट्रा फैट्स जमा हो रहा है उन लोगों को लोबीया रोज खाना चाहिए। इससे तेजी से वजन कम होता है।
5.शुगर के पेशेंट के लिए लोबिया खाना फायदेमंद होता है। ये खून में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल रखता है और शुगर लेवल को बढ़ने नही देता है।
6.लोबिया में फाइबर और प्रोटीन की अधिकता होती है जो कि पेट पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और पाचन क्रिया में मदद करती है|
7.पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे फ्लेवोनॉयडस और लिग्निन (एक साइटोस्ट्रोजिन) की उपस्थिति लोबिया को हृदय से सम्बंधित बिमारियों को दूर करने में उपयोगी बनती है|
8.इन फलियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में विटामिन ए और सी की उपस्थिति होती है जो कि फ्री रेडिकल्स से स्किन को हुए नुकसान को दूर करती हैं|
9.लोबिया शरीर से जहरीले पदार्थो को निकालता है साथ ही बॉडी में होने वाले किसी भी इंफेक्शन फंगल को पनपने भी नही देता।
संकलित जानकारी....
चिकित्सक सलाह अवश्य लें...