Showing posts with label बार बार पेशाब का इलाज के घरेलू उपाय और नुस्खे. Show all posts
Showing posts with label बार बार पेशाब का इलाज के घरेलू उपाय और नुस्खे. Show all posts

Friday, 17 March 2017

बार बार पेशाब का इलाज के घरेलू उपाय और नुस्खे

1. सुबह शाम तिल के लडू खाने से बार बार पेशाब लगने की बीमारी में आराम मिलता है।

2. खाने में दही शामिल करे। दही में बैक्टीरिया होता है जो मूत्राशय में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

3. रात को बार बार पेशाब आना की परेशानी हो तो सेब खाने से भी फायदा मिलता है। इसके अतिरिक्त दिन में दो बार गाजर जूस का सेवन भी कर सकते है।

4. इस समस्या से छुटकारा पाने में मसूर की दाल भी फायदा करती है। मेथी का साग एक कटोरी हर रोज खाए, इस देसी नुस्खे से भी पेशाब जादा आने की समस्या कम होती है।

5. वृद्धावस्था में पेशाब का बार बार होना जैसी समस्या होती है, इसके उपचार के लिए छुहारे खाने से फायदा मिलता है। रात को सोने से कुछ देर पहले छुहारे खा कर दूध पिए।

6. पालक की सब्जी शाम को बना कर खाने से भी थोड़ी थोड़ी देर में पेशाब आने की समस्या कम होती है।

7. हर रोज सुबह नाश्ता करने के बाद दो पके केले खाए।

8. अंगूर खाने से जादा पेशाब की हज़त कम होती है।

9. पेशाब बार बार आना इलाज के लिए थोड़ी सी हल्दी ले और इसकी फांक मार कर पानी पिए।

10. तीन पिस्ता, पांच काली मिर्च और तीन मुनका पीस ले और दिन में दो बार इसका से सेवन करे। इस घरेलू दवा से भी फायदा मिलता है।

आपको अगर बार बार पेशाब आता है तो कॉफ़ी और चाय के सेवन से बचे, इसके इलावा कोल्ड ड्रिंक्स, शराब पीने से भी परहेज करे और ऐसी चीजों का सेवन अधिक करे जिनमें विटामिन सी अधिक हो।