Showing posts with label बच्चे को मोटा करने के उपाय. Show all posts
Showing posts with label बच्चे को मोटा करने के उपाय. Show all posts

Wednesday, 8 March 2017

बच्चे को मोटा करने के उपाय:-


बच्चे को लेकर माता-पिता हमेशा ही परेशान रहते हैं, वे सोचते हैं की ऐसा क्या किया जाएँ जिससे ही उनके बच्चे हमेशा तंदरुस्त रहे| परंतु इसमें परेशानी की कोई जरुरत नहीं होती हैं| क्योंकि बढ़ते बच्चे के अंदर बदलाव आते रहते हैं| कई माता-पिता की ये धारणा होती हैं के वो अपने बच्चे को जितना ज्यादा खिलाएंगी, उनका बच्चा उतना ही मोटा होगा| ये बात बिलकुल भी सही नहीं हैं| बच्चो को यदि उनकी मन करने के बाद भी खिलाया जाते, तो उन्हें उलटी होने का डर होता हैं, या फिर पेट से जुडी समस्या हो जाती हैं|

बच्चे के खान-पान के लिए जरुरी हैं की उन्हें एक ही बार में सारा भोजन खिलाने की कोशिश न करे| बल्कि थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर उन्हें कुछ न कुछ खाने के लिए दे| ऐसा करने से बच्चे का पेट भी भरा रहेगा| और उन्हें कोई परेशानी भी नहीं होगी|ज्यादातर माता-पिता नहीं जानते कि बच्चों में भोजन के प्रति रुचि कैसे जगाएं| वे अक्सर इसी परेशानी में रहते हैं कि बच्चे को भोजन में ऐसा क्या दें, जिससे बच्चे को संतुष्टि मिल सके|

बढ़ते बच्चे की भूख का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उसमें पाचन क्षमता कमजोर होती है| यदि उसे अधिक मात्रा में जबरदस्ती करके भोजन कराया जाता हैं, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड सकता हैं| यह जरूरी नहीं कि बार-बार खाना ही बच्चे को दिया जाए| एक जैसा खाना मिलने पर बच्चा खाने से जी चुराने लगता है| बच्चों को हमेशा कुछ न कुछ बदल कर खाना दे, जैसे कभी स्नैक्स, मिल्क शेक, फल, मक्खन, किशमिश आदि दिए जा सकते हैं|

बच्चे को मोटा करने व् उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कुछ जरुरी बाते होती हैं, जैसे की बच्चे को ऐसा भोजन दिया जाये जिससे उसे सभी पोषक तत्व मिले| और उसके शरीर में किसी तरह की कमी न हो, और एक जरुरी बात बच्चे का वजन केवल खाने से ही नहीं बढ़ता हैं| बल्कि बच्चा यदि व्यायाम करे, भाग-दौड़ करे तो भी उसके शरीर के उत्तक फैलते हैं| जो उसकी ग्रोथ में उसकी मदद करते हैं| आइये जानते हैं बच्चे को मोटा करने के उपाय|

बच्चे को मोटा करने के लिए कुछ टिप्स:-

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां बच्चे के आहार में शामिल करे:-

हरी सब्‍जियों में कई तरह के पोषण, प्रोटीन, मिनरल्स आदि पाए जाते हैं जिससे बच्‍चों के शरीर का विकास होता है| और जो बच्चो को रोगों से लड़ने के लिए भी ऊर्जा प्रदान करते हैं| और वह स्वस्थ रहते हैं| इसके अलावा हरी सब्‍जियों को खाने से ध्‍यान बढता है और बच्‍चों की आंखों की रौशनी भी बढती हैं| साथ ही उनके शरीर में कभी भी पोषक तत्वो की कमी नहीं आती हैं| जिससे बच्चा हमेशा बढ़ता ही जाता हैं| छोटे बच्चो को आप इनका सूप बनाकर भी दे सकती हैं|

जिंक वाला आहार दे बच्‍चों को:-
कुछ बच्‍चों को भूंख बहुत कम लगती है इसलिए वह कम खाते हैं| जिससे उनके शरीर की ग्रोथ नहीं हो पाती हैं| और देखने में कमजोर लगने लगते हैं| साथ ही भूंख कम लगने की वजह शरीर में जिंक की कमी भी होती हैं| इसलिए उनके आहार में तरबूज के बीज, मूंगफली, बींस, पालक, मशरूम और दूध शामिल करें| ये शरीर में जिनक के साथ वसा की मात्रा को भी बढ़ाते हैं| जो वजन बढ़ाने में सहायक होता हैं|

फल तथा मेवा रोजाना दे बच्‍चों को:-
अपने बच्‍चे को ताजे फल खिलाएं जिससे उनका पेट भरे और उनको पौष्‍टिक तत्‍व भी मिल सके| और उन्हें ऊर्जा भी प्राप्त हो, अंगूर, सेब, केला, संतरा और तरबूज खिलाने से आपके बच्‍चे तंदरुस्‍त बनेगें| इसके आलावा मेवों में बादाम, पिस्‍ता, मूंगफली, काजू खाने से कोलेस्‍ट्राल और खूब सारी कैलोरी भी मिलती हैं| जिसको खाने से बच्‍चे बढेगें और मोटे भी होगें| आपको इन्हें रोजाना की डाइट में बच्चो के लिए शामिल करना चाहिए|

ज्यादा मीठा व् नमक न दे:-
कोशिश करे की बच्चे ज्यादा मीठे या नमकीन का सेवन न करे| इसे ज्यादा मात्रा में देने से बच्चो को नुक्सान होता हैं| और कई बार ज्यादा मीठा खाने की वजह से बच्चो के दांत भी खराब हो जाते हैं| इसलिए इन्हें जितना हो सके बच्चो को कम मात्रा में देना चाहिए|