Showing posts with label पढ़ें खबर. Show all posts
Showing posts with label पढ़ें खबर. Show all posts

Wednesday, 8 March 2017

जानिए रोज दलिया खाने के ये बेमिसाल फायदे, पढ़ें खबर


आज हम आपको ऐसी खबर बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।दलिया सुनने में लगता है एक सीधा-सादा नाश्ता। लेकिन यह बेहद पौष्टिक होता है और कई बीमारियों से बचाता है।आइये जानिए इसके फायदे
- दलिया को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें और उसकी कोई डिश बनाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोना न भूलें।चूंकि दलिया साबुत गेहूं से बनाया जाता है इसलिए इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। दलिया में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और इस वजह से यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है।
- दलिया में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है और इसमें वसा व कैलोरीज कम मात्रा में होते हैं। यानी इसके नियमित सेवन से आपको भरपूर पोषण तो मिलेगा पर बढ़ते वजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगी हुई हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
- दलिया में फाइबर होता है और यह फाइबर शरीर के भीतर ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के लिए सुरक्षा तंत्र विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। 40 वर्ष से ज्यादा आयु की जो महिलाएं अपनी डाइट में दलिया जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करती हैं, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ऐसे खाद्य पदार्थ नहीं खाने वाली महिलाओं की तुलना में कम होता है।दिन में कम-से-कम एक बार भी दलिया खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा 21 प्रतिशत तक कम हो जाता है।