Showing posts with label चिकनगुनिया. Show all posts
Showing posts with label चिकनगुनिया. Show all posts

Wednesday, 23 November 2016

चिकनगुनिया


उपचार 1. हराकसीस भस्म १० ग्राम, गोदन्ती भस्म १० ग्राम, महासुदर्शन घनबटी १० ग्राम लेकर (२० गोली ) सभी को मिलाकर आधाा चम्मच दवा को सीरा के साथ लेना चाहिए।
२. हाथ पैरों में दर्द में नूरानी तेल अथवा महा नारायण तेल से मालिश करें।

🍃मस्तिष्क संबंधी रोग :

स्मरण शक्ति को बढ़ाने हेतु : १. ब्रह्मी बटी बैद्यनाथ की एक दो गोली पानी के साथ लेकर दूध पीना चाहिए।
२. शतावरी के पेड़े— शुद्ध खोवा (मावा) में एक चम्मच शतावरी चूर्ण डालकर उसका पेड़ा बनाकर प्रतिदिन खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। (यदि इसमें ब्रह्मी और शंखपुष्पी भी मिश्रित करें तो विशेष लाभकारी है।)
३. धृतकुमारी तेल की सिर में मालिश करने से सिर का दर्द ठीक होता है। स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
४. ब्रेन टेब० (वैद्यनाथ वंâ० की ) लेने से भी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
अनिद्रा :
उपचार — नींद न आने पर सर्पगन्धा घनबटी की दो गोली सोने के पूर्व पानी से सेवन करें। यह बहुत लाभ दायक है। यह ब्लडप्रेसर के रोगी को भी लाभदायक है। छोटी उम्र के रोगी एक गोली का सेवन करें। नोट—(एलोपैथी की नींद की गोली हानिकारक एवं साइडइपेक्ट कारक होती हैं।)
🌺 सर्वे भवन्तु सुखिनः
               सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु
             मा कश्चिद् दुःख भाग्भवेत्।
       "सब सुखी हों, सब निरोग हों, सब कल्याणमयी दृष्टि वाले हों और कोई भी दुःखी न हो।"
   आइए ! इस पावन संकल्पना के साथ पारस्परिक सुप्रभात कहें।