Showing posts with label कपूर के बेमिसाल फायदे. Show all posts
Showing posts with label कपूर के बेमिसाल फायदे. Show all posts

Wednesday, 22 March 2017

कपूर के बेमिसाल फायदे

एक्‍ने, पिंपल और फिर उनके दाग, काफी आम सी समस्‍या है। कपूर का तेल चेहरे पर लगाने से मुंहासों में कमी आती है तथा उनके दाग भी धीरे धीरे कम होने लगते हैं। इसके अलावा कपूर हर तरह के त्‍वचा रोग को ठीक करने में भी मदद करता है।अगर हाथा आग से जल गया है या फिर उस पर खरोच आदि आ गई है तो भी कपूर सहायक है। थोड़ा सा कपूर थोड़े से पानी में मिला कर प्रभावित स्‍थान पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों के लिये करें और देखें कि दाग कैसे गायब हो जाता है।कपूर फटी एडियों की दरार को मुलायम बना कर उन्‍हें भर देता है। गरम पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगोने के बाद स्‍क्रब करें और ऐसा ही कुछ दिनों तक करें। इसके बाद एडियों पर अच्‍छी क्रीम लगा लें।अगर आपकी त्‍वचा पर हर दिन लाल रंग के चकत्‍ते दिखाई देते हैं, तो उसे ठीक करने के लिये कपूर को थोड़े से पानी में मिला कर पेस्‍ट बनाएं और प्रभावित स्‍थान पर लगाएं। ऐसा कई दिनों तक करें। धीरे धीरे आपको रिजल्‍ट दिखने लगेगा।कपूर बालों के लिये भी अच्‍छा माना जाता है। कपूर के तेल को सुगन्‍धित तेल के साथ मिक्‍स कर के सिर पर लगाने से बाल दुबारा उग आते हैं और तवान भी कम हो जाता है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। आप चाहें तो तेल में अंडा या दही मिला कर सिर में लगा सकती हैं, फिर एक घंटे के बाद बालों को धो सकती हैं