Wednesday, 16 August 2017

मुंह के छाले और पेट की गर्मी

मुंह के छाले और पेट की गर्मी  दूर करने के आयुर्वेदिक उपचार
                  ■■■■■■

बेर के पत्तों का काढ़ा बना कर उस से कुल्ला करने से मुंह की गर्मी दूर हो जाती है।

●●●
शहद को मुंह के छालों में लगाने से भी मुंह को ठंडक मिलेगी और छाले दूर होंगे।

●●●
अपामार्ग की जड़ का काढ़ा सेंध नमक मिला कर तैयार कर के उस काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले मिट जाते हैं।

●●●
नीम के पतों का रस मुंह के छालों पर लगाने से भी आराम मिलेगा।

●●●
Alovera का पेस्ट / रस मुंह के छालों पर लगाने दर्द कम होता है और मुंह को ठंडक मिलती है।

●●●

बर्फ के छोटे टुकड़े मुंह के छालों पर लगा कर लार टपका देने से मुंह की गर्मी निकाल जाती है।

●●●
बेकिंग सोडा में अंजुली भर पानी मिला कर पेस्ट बना लें, और छालों पर लगा दें। इस प्रक्रिया से भी मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

●●●
हरे धनिये को पीस कर उसका रस निकाल कर उसे मुंह के छालों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
इलायची को पीस कर उसमे शहद मिला कर, मिश्रण तैयार कर के, उसे छालों पर लगाने से मुंह को आराम मिलता है।

●●●
एक चम्मच हल्दी पावडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिला कर घोल तैयार कर के उसके गरारे करने से मुंह के छाले दूर हो जाते है।

●●●
रात को सोते वक्त देसी घी मुंह के छालों पर लगा देने से सुबह तक उसमे राहत मिल जाती है।

●●●
गुड का पानी / गुड का शरबत भी गले की सूजन और मुंह के छालों का सटीक इलाज है। और इसके प्रयोग से पेट की गर्मी भी दूर होती है।

●●●●
चमेली के पत्तों को पीस कर उसका रस निकाल कर मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले मिट जाते हैं।
अमरूद के ताजे मुलायम पत्तों को पीस कर उसका रस मुंह के छालों पर लगाने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

●●●●
नारियेल पानी पीने से भी पेट की गर्मी मिट जाती है। और मुंह के छाले दूर होते हैं। नारियेल का दूध मुंह के छालों पर लगाने से मुंह को आराम मिल जाता है।
नारियेल का दूध और शहद मिला कर भी छालों पर लगाया जा सकता है।

●●●
तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर उसे मुंह के छालों पर लगाने से मुंह को आराम मिल जाता है।

●●●
संतरे का रस Vitamin C से भरपूर होता है। अगर शरीर में विटामिन “सी” की कमी हो तो भी मुंह में छाले पड़ सकते हैं। इस किए संतरे का रस / जूस पियें।

●●●

प्याच में सल्फर होता है। और सल्फर बेकटेरिया की छुट्टी कर देता है। इस लिए मुंह के छाले दूर करने के लिए प्याज खाना अच्छा रहता है।
●●●
गुलकंद खाने से मुंह को ठंडक मिलती है, और मुंह के छाले मिट जाते हैं।

●●●
मुलेठी का चूरन शहद में मिला कर मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

●●●
पान में इस्तेमाल होने वाला कत्था भी मुंह के छालों को दूर करने का सटीक उपाय है। दिन में तीन बार कत्था मुंह के छालों पर लगाना चाहिए। इस प्रक्रिया से तीन दिन में मुंह के छाले गायब हो जाते हैं।

●●●
नींबू का रस गुनगुने पानी में मिला कर उस से कुल्ला / गरारे करने से मुंह के छाले मिट जाएंगे, तथा नींबू पानी रोज पीने से पेट की गर्मी दूर होगी।

●●●
अर्जुन की जड़ का चूर्ण और मीठे तेल का मिश्रण तैयार कर के उस से कुल्ला करने से मुंह के रोग नष्ट हो जाते हैं।

●●●
आलूबुखारे को मुंह में रखने से भी मुंह के छालों में राहत मिलती है।

●●●
खाने के साथ दही और छाछ का सेवन भी पेट की गर्मी दूर करता है, जिस के कारण मुंह की गर्मी दूर हो जाती है।
●●●
काली मिर्च और किशमिश को मिला कर उसे चबाने से मुंह के छाले मिट जाते है।

●●●
कच्ची फिटकरी पानी में मिला कर घोल तैयार करें और उस से कुल्ला करें। कच्ची फिटकरी और शहद मिला कर उसका पेस्ट मुंह के छालों पर लगाने से भी मुंह को आराम मिलता है।

●●●
तीन भाग भुना हुआ सुहागा और एक भाग कपूर चूरा थोड़े से शहद में मिला कर मुंह में लगाने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं
●●●
बिहिदना मुंह में रख कर उसका रस चूसने से मुंह की गर्मी समाप्त हो जाती है।

●●●
माजूफल, फिटकरी, और कत्था सामन मात्रा में मिला कर मिश्रित चूरन को कपड़े से छान लेना चाहिए और हर दिन इस चूरन को छालों पर लगाने से मुंह में आराम मिलता है।

●●●
सरसों के तेल को मुंह में रख कर कुल्ला करने से मुंह की सारी परेशानीयां दूर हो जाती है। सरसों का तेल दांतों पर लगे कीड़ों का भी नाश कर देता है।

●●●
बबूल की छाल को बारीक पीस कर पानी में उबाल कर घोल तैयार कर के उसके कुल्ले करने से भी मुंह के छाले और जीवा पर उबर आए दाने मिट जाते हैं।

●●●●
नीम, जांबुन, मालती, परवल और आम के पत्तों का काढ़ा बना कर उस पानी से कुल्ला करने पर मुंह की गर्मी मिट जाती है। और मुंह के छाले भी दूर हो जाते हैं।

●●●
इन्द्र जौ, कूठ, और काला जीरा मिला कर उसे चबाने से भी मुँह के छाले ठीक होते हैं।

Sunday, 6 August 2017

मसूड़ों की सूजन से राहत पाने के 10 प्राकृतिक उपचार!!

मसूड़ों की सूजन एक बहुत आम समस्या है तथा इससे बहुत तकलीफ होती है। इसे जिन्जाइवल सूजन भी कहा जाता है। इससे बहुत अधिक दर्द तथा असुविधा होती है।
                        इससे ब्रश करने और खाना चबाने में भी कठिनाई आती है। सामान्यत: मसूड़ों का रंग गुलाबी होता है परन्तु ऐसी स्थिति में मसूड़ों का रंग लाल हो जाता है। कुछ मामलों में तो मसूड़ों से खून भी आने लगता है । मसूड़ों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे जिंजिवीटीज़, पोषक तत्वों की कमी, मुंह में होने वाले संक्रमण आदि।
बाज़ार में कई तरह के माउथवॉश और पेस्ट उपलब्ध हैं जो दर्द से राहत दिलाने और सूजन कम करने का दावा करते हैं। परन्तु वे दर्द कम करने तथा सूजन कम करने के लिए बहुत समय लेते हैं। इस समस्या से तुरंत आराम पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसका घरेलू उपचार किया जाए जो बहुत सरल और प्रभावकारी होता है।

ये पुराने उपचार कई शताब्दियों से मसूड़ों से संबंधित समस्याओं का निदान करते आ रहे हैं। तो आइए मसूड़ों की सूजन के इन प्राकृतिक, आसानी से उपलब्ध तथा सस्ते घरेलू उपचारों के बारे में पढ़ें।

1. नमक के पानी से मुंह धोना:
                      मुंह से संबंधित समस्याओं के निदान में नमक का पानी बहुत महत्वपूर्ण होता है। नमक के पानी से कुल्ला करने से मुंह में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है जो मसूड़ों में सूजन आने का एक कारण है।

2. लौंग:
             मसूड़ों की सूजन दूर करने की यह पारंपरिक पद्धति बहुत प्रभावकारी है। लौंग में यूगेनोल होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट तथा सूजन को दूर करने का गुण होता है जो सूजन से आराम दिलाने में बहुत प्रभावी होता है।

3. बबूल की छाल:
                   मसूड़ों की सूजन से छुटकारा पाने का यह दादी मां का नुस्खा है। बबूल के पेड़ की छाल मसूड़ों की सूजन से छुटकारा दिलाने में जादू की तरह काम करती है। आप बबूल की छाल को पानी में उबालकर माउथवॉश भी बना सकते हैं। तुरंत राहत पाने के लिए दिन में दो से तीन बार इस घरेलू माउथवॉश से गरारे करें।

4. कैस्टर ऑइल (एरंड का तेल):
                एरंड के तेल में सूजन विरोधी गुण होता है जो मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाने में एक प्रभावी घरेलू उपचार है। दर्द वाले भाग पर इसे लगाने से दर्द तथा सूजन से आराम मिलता है।

5. अदरक:
               मुंह के संक्रमण से बचाव के लिए अदरक एक प्राचीन उपचार है। अदरक में सूजन विरोधी गुण होता है जो मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाता है तथा मुंह में होने वाले बैक्टीरिया से बचाव भी करता है।

6. नीबू का पानी:
                   नीबू का क्षारीय प्रभाव और इसका सूजन विरोधी गुण मुंह में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता। मसूड़ों की सूजन से आराम पाने के लिए प्रतिदिन सुबह नीबू के पानी से कुल्ला करें।

7. एलोविरा (घृतकुमारी):
             एलोविरा एक हरफनमौला औषधि है जो कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायक होती है। एलोविरा जेल की प्रकृति एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया विरोधी) और एंटीफंगल (फंगस विरोधी) होती है। यह मसूड़ों की सूजन को दूर करने, मसूड़ों से खून आने तथा मुंह के संक्रमण जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है।

8. सरसों का तेल:
              सरसों के तेल में रोगाणुरोधी गुण होता है जो सूजन को दूर करने तथा मसूड़ों की सूजन से राहत पहुंचाने में सहायक होता है। सरसों के तेल में थोडा नमक मिलाएं तथा इस मिश्रण को मसूड़ों पर लगायें। इस उपचार का बार बार उपयोग करने से आपको जल्द ही संक्रमण से छुटकारा मिल जाएगा।

9. हाइड्रोजन पेरोक्साइड:
                     हाइड्रोजन पेरोक्साइड किसी भी दवाई की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। यह मुंह की समस्याओं का एक आसान इलाज है। इसमें ऐसे यौगिक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो रोगाणुओं को मारते हैं तथा संक्रमण को आगे फैलने से रोकते हैं। इसके अलावा यह मसूड़ों की सूजन दूर करने में भी सहायक है। इसे पानी के साथ मिलाएं तथा स्वस्थ मसूड़ों के लिए सप्ताह में दो बार इस घोल से कुल्ला करें।

10. टी ट्री ऑइल:
               मसूड़ों की सूजन से छुटकारा पाने का एक अन्य उपचार यह है कि टी ट्री ऑइल से मसूड़ों पर मालिश की जाए। यह काफी हद तक परेशानी को कम करता है तथा बिना किसी दुष्प्रभाव के सूजन को कम करता है।