Showing posts with label 10 ग़ज़ब टिप्स. Show all posts
Showing posts with label 10 ग़ज़ब टिप्स. Show all posts

Thursday, 10 November 2016

10 ग़ज़ब टिप्स .

1. कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नही पड़ेगा.
.
2. नींबू को गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ देने के बाद फिर उसे काटने से नींबू से ज्यादा रस निकलता हैं.
.
3. 1 माह में 1 बार Mixer में नमक डाल कर चला देने से Mixer के Bled तेज हो जाते हैं.
.
4. दही को जल्दी और अच्छी जमाने के लिए रात को जमाते वक्त दूध में हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर डाल दे. दही जबरदस्त जमेगी. एक हजार बार आजमाया हुआ हैं.
 .
5. प्याज को काट कर बल्ब या ट्यूब लाईट के साथ बाँधने से मच्छर व छिपकिली नही आते.
.
6. यदि फ्रिज में कोई भी खुशबू या बदबू आती हैं, तो आधा कटा हुआ नींबू रखने से ख़त्म हो जायेगी.
.
7. अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो गया हो तो आटे को गूंथ कर उसके छोटे – छोटे पेड़े (लोइयां) बना कर डाल दे. नमक कम हो जायेगा.
.
8. चावल के उबलने के समय 2 बूँद नींबू के रस की डाल दे चावल खिल जायेंगे और चिपकेंगे नही.
.
9. चीनी के डब्बे में 3 या 4 लौंग डालने से चींटी नहीं आती.
.
10. बरसात के दिनों में अक्सर नमक सूखा नही रह पाता वह सिल (गीला-गीला सा) जाता हैं आप नमक की डिबिया में 7-8 चावल के दाने डाल दें तब उसमें बहुत कम सीलापन आता हैं.