Showing posts with label लू. Show all posts
Showing posts with label लू. Show all posts

Wednesday, 29 March 2017

लू

लू से बचने के लिए जरूर खाएं...

गर्मियों ने दस्तक दे ही दी है. इससे पहले कि गर्म हवाओं के चलने के साथ-साथ लू लगने की टेंशन भी आपको सताने लगे हम बता रहे हैं लू से बचने के कुछ आसान टिप्स...

• टिप्‍स :-

- घर से निकलने से पहले पानी या शरबत जरूर पीकर निकलें.

- आम पना, शिकंजी, खस-खस का शरबत, दही का घोल बहुत ही फायदेमंद रहता है.

- पूरे दिनभर जितना हो सके पानी पीते रहें.

- पानी में नींबू और नमक मिलाकर अगर पीएंगे तो लू लगने का खतरा कम रहेगा.

- खाली पेट धूप में बिल्कुल भी न निकलें.

- टमाटर की चटनी, नारियल और पेठा खाने से भी लू नहीं लगती.

- खाना एकदम सादा और हल्का खाएं. ज्यादा मसालेदार खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है.

- धूप से आने के बाद प्याज का सा रस शहद में मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम होता है.

- खाने के बाद गुड़ खाने से भी लू से बचाव रहता है.