Showing posts with label यात्रा में जी घबराना और उल्टियां. Show all posts
Showing posts with label यात्रा में जी घबराना और उल्टियां. Show all posts

Tuesday, 1 November 2016

यात्रा में जी घबराना और उल्टियां

अगर आपको भी कार में बैठने से आती है उल्टियां तो आप इन टिप्स को अपनाएं।

➡अधिकतर लोगों को सफर में सिर दर्द या उल्टियों की शिकायत रहती है। इसी के कारण लोग सफर करना पसंद नहीं करते। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप इन टिप्स को अपनाएं।

➡अगर आपको कार में बैठने से परेशानी होती हो तो हल्की और गहरी सांस लेते रहें। ऐसा करने से आपको बैचेनी नहीं होगी।

➡कार में सामने की सीट पर बैठें। अगल-बगल न देंखे बल्कि सामने की तरफ देखें।

➡एक सबसे आसान तरीका जो मोशन सिकनेस को कम करेगा वो है पिपरमिंट। मिंट के तेल की कुछ बूंदे किसी रुमाल पर छिड़के और उसे सूंघते रहे। इससे आराम होगा। इसके इलावा मिंट की चाय पीने से भी राहत मिलेगी।

➡ इसके लिए अदरक की गोलियां, टॉफी या फिर अदरक की चाय भी बहुत काम की है।

➡ट्रेवल करते समय पढ़ने या फिर लिखने से बचें। इससे अच्छा है कि आप गाने सुने।

*_➡ सिर को पीछे रखकर आराम की मुद्रा में बैठे। खिड़की खोलकर बैठे इससे हवा लगेगी तो आराम रहेगा। इन सब से आराम न हो तो एक बार डॉक्टर से मिलकर जानकारी हासिल करें और दवा करें।