Showing posts with label बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय. Show all posts
Showing posts with label बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय. Show all posts

Wednesday, 16 November 2016

बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय

बदलती जीवनशैली के बीच बच्चों को भूख कम लगने की एक आम समस्या हो गई है। एक शोध के अनुसार भारत में ही हर तीसरे मां-बाप की चिकित्सकों से यही शिकायत होती है कि उनका लाडला हमउम्र बच्चों से कम ही भोजन का सेवन करता है। ऐसे में बच्चे के शरीर में कमजोरी आने के साथ ही बीमारियां भी उसे जल्दी-जल्दी चपेट में लेने लगती है।

चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों में फास्टफूड के बढ़ते चलन ने उनकी भूख को प्रभावित किया है। इस लेख के जरिए आपको बताएंगे बच्चों की भूख बढ़ाने के कुछ आसान उपाय।

1. फास्टफूड से रखें दूर

चिकित्सकों के मुताबिक फास्टफूड का सेवन भूख को दबाता है। इनमें पाई जाने वाली कैलोरी की अधिक मात्रा से भूख लगनी कम हो जाती है और बच्चा खाना कम खाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे को कम से कम फास्टफूड की आदत डालें। उसे हफ्ते में एक बार ही फास्टफूड का सेवन करने दें।

2. भोजन के बाद पानी न पीने दें

यदि आपके बच्चे को भूख कम लगती है, तो आज से ही भोजन के तुरंत बाद पानी पीना कम कर दें। हो सकें तो इसे धीरे-धीरे बंद ही कर दें। आयुर्वेद के अनुसार भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से  पेट में कब्ज बनने लगती है, जिसका असर  भूख पर पड़ता है।

3.. सेब रोज दे

भूख नहीं लगने की समस्या होने पर आप अपने बच्चे को सेब खाने के लिए दें। हो सकें तो सेब काले नमक के साथ खिलाये । प्रतिदिन सेब का सेवन करने से आपके बच्चे का खून साफ होगा और उसे पहले के मुकाबले ज्यादा भूख लगने लगेगी। यदि आपका बच्चा सेब खाना पसंद नहीं करता तो आप उसे सेब का जूस भी दे सकती हैं।

4. पुदीना

भूख बढ़ाने या कब्ज से मुक्ति दिलाने के लिए पुदीना या पुदीने से बनी चटनी आसान घरेलू उपाय है। यदि बच्चो को चटनी पसंद नहीं है तो आप पुदीने के रस में स्वाद के अनुसार शहद मिला लें। प्रतिदिन सुबह के समय इस मिश्रण की दो चम्मच गुनगुने पानी से दे। बच्चो का पेट साफ होगा और भूख बढ़ने लगेगी।

5. हरी सब्जियां खिलाये

हरी सब्जियों के ज्यादा से ज्यादा सेवन से बच्चो के पेट में कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। ऐसा करने से शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। कब्ज की शिकायत दूर होने से बच्चो के पेट में गैस भी नहीं बनेगी और  पेट पहले से हल्का हो जाएगा। इससे  भूख बढ़ जाएगी।

6. लीची का सेवन करने को दे।

यूं तो हर फल का सेवन आपके बच्चे के शरीर को फायदा पहुंचाएगा। लेकिन लीची का सेवन भोजन से पहले करने से आपके बच्चे की भूख बहुत जल्दी बढ़ जाएगी। लीची खाने से शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है, जिसका सीधा असर आपके बच्चे की भूख पर पड़ेगा!