Showing posts with label बच्चों. Show all posts
Showing posts with label बच्चों. Show all posts

Wednesday, 22 March 2017

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के 6 आसान तरीके


बच्चों की लंबाई को लेकर हम माता-पिता बहुत चिंतित रहते हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा लंबा- ऊँचा और  तंदुरुस्त हो| लेकिन बढ़ते बच्चे कई सारे शारीरिक, हॉर्मोनल और मानसिक बदलाव से गुज़रते हैं जब वे बड़े हो रहे होते हैं|

तो ऐसे में कैसे हम माँ-बाप अपने बच्चों की लंबाई अच्छी तरह होने में मदद कर सकते हैं? इन 6 आसान तरीकों से ये मुमकिन है:

1. अच्छा भोजन- सही मात्रा में हर आहार का सेवन करने से बच्चों की लंबाई अच्छी हो सकती है|

कार्बोहाइड्रेट से पूर्ण खाने के व्यंजन अपने बच्चे की डाइअट में ज़रूर संयुक्त रखें| गेहूँ की चपाती, दालें और ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट भरपूर होता है|दूध और दूध की बनी चीज़ें अपने बच्चों को रोज़ दें| इसमें पाया गया कैल्शियम आपके बच्चों की हड्डियाँ मज़बूत करने के साथ-साथ उनकी लंबाई भी अच्छी करेगा|
प्रोटीन से भरे खाने के व्यंजन अपने बच्चों को खिलाएँ| ये दालों, सीरीअल और फिश में पाया जाता है|धूप में पाया गया विटामिन डी बच्चों की स्किन और मांसपेशियों के लिए बहुत अच्छा है| इससे भी आपके बच्चे की लंबाई अच्छी हो सकती है|

2. व्यायाम और योगा– रोज़ एक्सर्साइज़ और अभ्यास से बच्चों की लंबाई अच्छी हो सकती है| यू-ट्यूब और टी-वी पर कई योगा के आसन और जिम में पुल-अप करने के तरीकों से बच्चों की हाईट अच्छी हो सकती है|
3. बुरी आदतों और नकली पदार्थों से दूर– शराब, आर्टिफिशियल हॉर्मोन के कैप्सूल और सिगरेट से अपने बढ़ते बच्चों को दूर रखें| इससे उनके शरीर और इम्यूनिटी पर बुरा असर होगा, जिससे उनकी लंबाई और मानसिक वृद्धि भी रुक सकती है|
4. अच्छी नींद– बच्चों को कम से कम 8 घंटे तक रोज़ सोना चाहिए| और खुली जगह में, फैल कर सोना, उनकी बढ़ती उम्र में अच्छा है क्योंकि उनकी हड्डियों और पूरे शरीर को बढ़ने में तंग जगह से रुकावट आ सकती है| वैज्ञानिक रीसर्च भी ये दिखलाती है कि बच्चों के बेड बड़े होने चाहिए क्योंकि सोते समय भी बच्चा लंबाई खींचता है|
5. डॉक्टर की सलाह: यदि सब तरह से आपका बच्चा अपनी सेहत, ख़ान-पान और रोज़ की रूटीन का ध्यान रखने पर भी नही बढ़ रहा और उसकी हाईट बहुत ही छोटी रह गई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें| क्योंकि कई बार शरीर के कुछ अनदेखे हाव-भाव एक डॉक्टर ही आपको बता सकेगा और सही सुझाव भी दे पायगा| याद रहे कि अधिकतर बच्चों की लंबाई 18 से 20 वर्ष तक ही बढ़ती है|
6. आत्मविश्वास को बढ़ावा: यदि आपका बच्चे की लंबाई बहुत ज़्यादा नही बढ़ी, तो भी उसे निराश होने से बचाएँ| उसे अपने लिए अच्छा महसूस करने को कहें और सचिन तेंदुलकर, रानी मुखर्जी जैसे छोटे कद के सफल लोगों की मिसाल देते हुए, उसका कान्फिडन्स बढ़ाएँ|

Friday, 17 March 2017

शारीरिक एवं मानसिक विकास

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, नेत्र ज्योति बढ़ाने के लिए पौस्टिक पाउडर

बॉर्न्विटा हॉर्लिक्स वगैरह बच्चों के इम्यून सिस्टम को बिगाड़ देते हैं, इन्हें कभी प्रयोग नही करना चाहिए।
3 साल के ऊपर के सभी बच्चों को नीचे लिखा पाउडर घर में बना कर दें।

बादाम     100  ग्राम (पानी में भिगो कर छिलका उतार कर सुखा लें)
अखरोट  100 ग्राम
छुहारा   100 ग्राम
मखाना   100 ग्राम
मूंगफली  100 ग्राम
शंखपुष्पी  50 ग्राम
बच         20 ग्राम
लटजीरा   20 ग्राम
वायबिडंग  20 ग्राम
छोटी इलायची 10 ग्राम
सौंफ        50 ग्राम
काली मिर्च  50 ग्राम
अश्वगंधा पाउडर 50 ग्राम
चंद्रसूर      50 ग्राम
मिश्री        500 ग्राम

सबको कूट पीस कर पाउडर बना कर रख लें, 1 चम्मच ये पाउडर दूध में मिला कर दें,इम्यून सिस्टम मजबूत होगा जल्दी बच्चा बीमार नही पड़ेगा।

इससे नेत्र ज्योति बढ़ेगी, जिन बच्चों को चश्मा लग गया है उन्हें इससे बहुत फायदा मिलेगा, लंबाई बढ़ेगी, बुद्धि और शरीर के विकास के लिए उत्तम है।

इस पाउडर को घर में बनाने की कीमत 1 किलो की लगभग 400 रूपए पड़ेगी, लेकिन  इसके गुणों के सामने महंगे से महंगा पाउडर बेकार है।