Showing posts with label फायदों. Show all posts
Showing posts with label फायदों. Show all posts

Friday, 22 July 2016

आइए जानते हैं ईसबगोल के फायदों के बारे में.


1. यदि आप बार बार लगे दस्त से परेशान हैं तो फ़िक्र मत कीजिए. बस खाने के बाद दही में दो चम्मच ईसबगोल मिलाइए और गटक जाइए. जल्द आराम मिलेगा.

2. इसके विपरीत यदि आपको कब्ज की समस्या हैं तो भी ईसबगोल ही आपको राहत दिलाएगी. रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच ईसबगोल मिलकर पी ले. सुबह तक कब्ज से आजादी मिल जायेगी.

3. एसिडिटी की समस्या होने पर खाने के पश्चात आधे ग्लास दूध में ईसबगोल मिलाए और एसिडिटी से आजादी पाए.यह स्टोमक एसिड के उत्पादन को बड़ा कर खाना जल्द से जल्द हजम करवाता हैं.

4. ईसबगोल में फाइबर होता हैं. जो मल को नरम करता हैं. जिस से इसे त्यागने में आसानी होती हैं. इसलिए इसका उपयोग पाइल्स में भी किया जाता हैं. इसके इस्तेमाल केलिए हर रात गरम पानी के ग्लास में ईसबगोल की दो चम्मच डाल कर इसका सेवन करे.

5. ईसबगोल पेट ही नहीं दिल का भी ख्याल रखता हैं. इसमें फाइबर होने की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता हैं. जिस से दिल हेल्थी और फिट बना रहता हैं. इसे आप खाने के बाद या सुबह खाली पेट पानी के साथ ले सकते हैं.

6. ईसबगोल को रोजाना दूध के साथ लेने पर यह डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता हैं. ईसबगोल में मौजूद जेल जैसीचीज को निगलने से वह ग्लूकोज़ को तोड़ता है और सोखने की प्रक्रिया को स्लो करता है.