Showing posts with label पैर. Show all posts
Showing posts with label पैर. Show all posts

Friday, 14 October 2016

पैर विशेष ख्याल

पैर हमारे शरीर का वह हिस्सा है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है | इसलिए इसका विशेष ख्याल रखना पड़ता हैऔर बुढ़ापे तक यह आपका साथ दे इसके लिए इसे सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है | प्रतिदिन वाकिग और रनिंग से आपके पैरों में कई तरह की टूट फूट हो जाती है | आपका पैर बहुत हद तक आपकी लाइफस्टाइल और कई बाहरी कारणों पर निर्भर करता है | यह बेहद जरूरी है कि आप अपने पैरों की देखभाल भी ठीक वैसे ही करें, जैसे आप शरीर के अन्य हिस्सों की करते हैं |

जब पैर के नाखून की बात आती है तो उसे हर समय काट कर रखना बहुत जरूरी होता है | पुरुषों में यह ज्यादा जरूरी इसलिए होता है क्योंकि वे दौड़ना, खेलों में भाग लेना और फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करते हैं |
“सफाई यह सबसे महत्वपूर्ण रूटीन है जो आपको करना चाहिए |
 इस बात को सुनिश्चित करें कि आप नहाने के बाद भी अपने पैरों को नियमित रूप से धोते हों | पैरों को धोते समय आप सिर्फ अपने पैरों पर ध्यान केंद्रित करें और उंगलियों के बीच की संकरी जगह को ठीक से धोएं | उंगली के नाखून के अंदर मौजूद गंदगी पर खास ध्यान दें और उन्हें साफ रखें/

 ➡पेडीक्योर Pedicure Tips For Men
वैसे यह शब्द सुनने के बाद इसके महिलाओं से जुड़े होने का आभास होता है | पैरों की देखभाल में नियमित रूप से पेडीक्योर करना भी काफी महत्वपूर्ण है | ड्राई और डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए फुट स्क्रब से पैरों को एक्सफ़ोलिएट करें | पैरों की उंगलियों के नाखून को छोटा-छोटा रखें | क्यूटीकल ऑयल के जरिए आप अपने पैरों की नाखून को मुलायम बना सकते हैं |

➡मॉयश्चराइज़ Keep Your Feet Moisturize
अपने नियमित स्नान के बाद रोज अपने पैरों को मॉयश्चराइज़ करें | इस तरह से गीली और नम त्वचा ज्यादा मॉयश्चर को बरकरार रखेगी | मुलायम और मॉयश्चराइज़्ड पैर पाने का एक औरतरीका यह है कि पैरों पर सोने से पहले कुछ लोशन या पेट्रोलियम जेली लगाएं | साथ ही मौजे पहन कर सोएं |

➡ढंके हुए फुटवेयर चुनें Select Footwear That Can Cover Your Feet
हमेशा शूज या स्लिप इन शूज ही पहनें जो चारों ओर से ढंके हुए होते हैं | इससे पैरों की नमी बरकरार रहेगी और आपके पैरमुलायम बने रहेंगे साथ ही आपको मौजे और जूते जैसी चीजों काविशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि मैले फुटवेयर से न सिर्फ पैरों के इन्फेक्शन का खतरा रहता है, बल्कि इससे बदबू भी आती है |

➡पैरों की मसाज Massage Tips of Feet
आपके पैर आपके वजन सहित बहुत अधिक भार उठाता है | इसलिए पैरों की देखभाल में पैरों का नियमित मसाज भी महत्वपूर्ण है | पैरों के नर्व पर काफी दवाब पड़ता है, ऐसे में मसाज के जरिए आपके पैर को आराम मिलता है |