Showing posts with label पेट में जलन. Show all posts
Showing posts with label पेट में जलन. Show all posts

Saturday, 1 April 2017

पेट में जलन

एसिडिटी और पेट में जलन का उपचार के 10 घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे

*किन कारणों से होती है एसिडिटी की समस्या*

खान पान पर ध्यान न देने से
बाजारी, तीखे व चटपटे खाने के कारण
नशे व धूम्रपान के कारण
वक़्त पर खाना न खाने से
खाली पेट चाय पिने से
चाय कॉफ़ी का अधिक सेवन करने से
शरीर में गर्मी का अधिक होना भी एसिडिटी का कारण बन सकता है।


कैसे पहचाने एसिडिटी के लक्षणों को

खट्टी व कड़वी डकारों का अधिक आना
घबराहट होना
सिर दर्द होना
पेट में गैस की समस्या
खाली उबाक आते रहना
कब्ज होना
उलटी आना

🍁🍁

उपाय

पेट में जलन और एसिडिटी का उपचार के देसी नुस्खे और घरेलू उपाय



1. अदरक का सेवन एसिडिटी के इलाज में अचूक उपाय है। अदरक की चाय इस परेशानी में बहुत लाभदायक है। अदरक के छोटे छोटे टुकड़े करे और एक गिलास पानी में गर्म करके छानकर पानी को गुनगुना होने पर सेवन करे।

2. एसिडिटी और पेट की जलन की समस्या में एलोविरा का जूस एक बेहतरीन उपाय है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।

3. गुलुकंद का सेवन भी काफी हद तक एसिडिटी की रोकथाम में उपयोगी है।

4. अजवायन, सौंफ, जीरा व सवा के बीज के एक-एक चम्मच को पानी में उबाले फिर इसे छानकर रोजाना दो से तीन बार सेवन करे। ऐसा करने से पेट की समस्याओ से निजात मिलता है।

5. एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन करने से एसिडिटी से जल्दी ही आराम मिलता है।

6. दस ग्राम किशमिश को रात को भिगोकर सुबह खाने से एसिडिटी से आराम मिलता है ।

7. बादाम एसिड को नियंत्रित करने का काम करता है । पेट में जलन होने पर तीन से चार बादाम खाये।

8. पेट में गैस की परेशानी जलन की समस्या व पेट दर्द में लौंग इलायची और तुलसी के पत्तों का प्रयोग बहुत ही उपयोगी व बेहतरीन इलाज है।

9. कददू , पत्तागोभी ,गाजर और प्याज से बनी सब्जियां पेट में जलन होने पर सेवन करे।

10. भोजन करने के बाद एक गिलास पुदीने का पानी उबाल कर पीने से भी एसिडिटी से आराम मिलता है।