Showing posts with label पीरियड्स समय पर न होने की शिकायत. Show all posts
Showing posts with label पीरियड्स समय पर न होने की शिकायत. Show all posts

Tuesday, 24 January 2017

पीरियड्स समय पर न होने की शिकायत

आजकल अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स समय पर न होने की शिकायत होती है। कभी वक्त से पहले तो कभी वक्त के बाद होने वाले पीरियड्स चिंता का विषय है।

बेसिकली 28 दिनों के बाद पीरियड्स आना चाहिए, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सही वक्त पर मासिक धर्म आए। दरअसल, मासिक धर्म चक्र महिला प्रजनन हार्मोन प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन द्वारा निर्देशित किया जाता है। और इसी हार्मोन में गड़बड़ी के कारण ही पीरियड्स आने में लेट होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका पीरियड्स सही समय पर हो तो इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में जरा परिवर्तन करने होंगे और खाने में बहलाव लाना होगा, जानिए कैसे….
1 ताजे फलों और सब्जियां खाएं- कद्दू और करेला से मुंह फेरना बंद कर दें। इसके सेवन से पीरियड्स में परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा गाजर, सहजन आदि का सेवन भी कर सकती हैं। इन सब्जियों को खाने से पीरियज्स सही समय पर होता है।
2 करेले का जूस जरूर पीएं- करेले का जूस पीना वैसे तो कठिन है लेकिन यह आपके लिए बेहद फायदेमंद है। आप इसे हफ्ते में 2 बार ले सकते हैं इससे न सिर्फ पीरियड्स सही समय पर होगा बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाला भयानक दर्द भी दर्द कम होगा।

3 फलों का जूस पिएं- पीरियड्स की असंतुलन को आप तब कंट्रोल कर सकते हैं जब फलों का जूस पीना शुरु करेंगे। आप अंगूर और गाजर के जूस का सेवन करके इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पीरियड्स के दौरान रोजाना फलों के जूस का सेवन करना चाहिए।
4. गन्ने के जूस का सेवन- पीरियड्स के दौरान हफ्ते में कम से कम एक बार गन्ने के जूस का सेवन जरूर करें, ऐसा करने से पीरियड्स का दर्द और तारीख पर ही पीरियड्स होंगे।
5. जीरा, तिल और शहद- ये होम टिप्स सबसे बेहतर होता है। इसके सेवन के लिए तिल के बीज और जीरा लेकर शहद मिला लें। और इस मिश्रण का सेवन शुरु कर दें।

6. मूली के बीज- मूली के बीज को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसमें लगभग दो चम्मच छाछ मिलाकर पीएं आपको कई फायदे मिलेंगे। इसे तीन माह तक पीते रहें।
7. सौंफ के बीज- सौंफ के बीज को खाने से यह मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करता है।
8. पपीता- पीरियड्स के दौरान पपीता का सेवन करें इससे पीरियड्स सही तारीख पर होगा।

9. अदरक और शहद- अदरक और शहद पीरियड्स के लिए काफी फायदेमंद है। यह सेहत के लिए फायदेमंद तो है हि इससे सेवन से अनियमित पीरियड्स से राहत मिलेगा। इसके अलावा दर्द से भी राहत मिलता है।
10 कॉफी चाय न पीएं- पीरियड्स समय पर ना हो रहें हो कॉफी और चाय का सेवन बंद कर दें। चूंकि इसका सेवन की वजह से मासिक धर्म का वक्त में आने में दिक्कतें आती हैं।