Showing posts with label तुलसी के पत्तों और निम्बू से दूर करें दांतों का पीलापन. Show all posts
Showing posts with label तुलसी के पत्तों और निम्बू से दूर करें दांतों का पीलापन. Show all posts

Wednesday, 5 April 2017

दांतों का पीलापन

तुलसी के पत्तों और निम्बू से दूर करें दांतों का पीलापन, ये उपाय भी हैं कारगर।
पीले दांतो की वजह से लोग किसी के सामने खुलकर बात नहीं कर पाते और हंसतेहुए वे अपने मुंह पर हाथ रख लेते हैं। चाय, कॉफी, तंबाकू और सिगरेट के ज्यादा सेवन से दांत पीले पड़ जाते हैं। इन सब के अलावा बढ़ती उम्र के चलते, दांतों कीठीक से सफाई ना होने के कारण भी दांत पीले हो जाते हैं। ऐसे में लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आजमाकर दांतों को सफेद कर सकते हैं।तुलसी-तुलसी के पत्ते दांतों में होने वाली बीमरियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए तुलसी के पत्तों को सुखाकर पीस लें और इसे अपने टूथपेस्ट के साथ मिलाएं। तुलसी को सरसों के तेके साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर भी प्रयोग किया जा सकता है।स्ट्रॉबेरी–स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है जो दांतों को सफेद बनाता है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बना लें और रोज इससे दांतों की सफाई करें। इसके अलावा आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी को बेकिंग सोडा में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को थोड़ी देर दांतों पर लगाएं रखें, फिर कुल्ला और ब्रश कर लें।नमक-अपने टूथपेस्ट की जगह नमक का इस्तेमाल करें। आप इसे चारकोल या बेकिंग सोडा में मिलाकर भी ब्रश कर सकते हैं। इससे दांत मजबूत बनते हैं।संतरे का छिलका-इसके लिए रोज रात को सोते समय दांतों पर संतरे के छिलके को रगड़ें। इसमें विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है जो दांतों पर लगने वाले कीड़ों से रक्षा करता है। साथ ही कैल्शियम दांतो को मजबूत बनाता है। कुछ हफ्तों बाद ही आपको असर दिखाई देने लगेगा।नींबू–नींबू के रस को नमक में मिलाकर दांतों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद कुल्ला कर लें। इसे दो हफ्ते लगातार इस्तेमाल करने से दांत साफ हो जाएंगे।इन सब के अलावा अपने आहार में ककड़ी, सेब, गाजर, खीरा, कच्ची ब्रोकली जैसी चीजों को शामिल करें। इनमें प्राकृतिकएसिड पाया जाता है जो दांतों को सफेद बनाता है।