Showing posts with label क्यों होती है सिर में खुजली. Show all posts
Showing posts with label क्यों होती है सिर में खुजली. Show all posts

Sunday, 19 February 2017

क्यों होती है सिर में खुजली

पुरूष हो या महिला हर किसी के सिर में कभी-कभार खुजली जरूर होती है। वैसे कहा व देखा यह जाता है कि महिलाओं व बच्चों के सिर में ज्यादा खुजली चलती है। इसका एक आम कारण महिलाओं के बालों में रूसी का होना और बच्चों में जुओं का होना माना जाता है। लेकिन सिर्फ यही दो ऎसे कारण नहीं हैं जिनकी वजह से खुजली होती है और भी कुछ ऎसे कारण होते हैं जिनके कारण न चाहते हुए भी सिर खुजलाना पडता है। गर्मी में यह समस्या हो ज्यादा होती है। तनाव या फि र किसी शैंपू की एलर्जी के कारण भी ऎसा हो सकता है। अगर आप इस खुजली से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आप नीचे बताए गए कुछ उपायों को आजमाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं। बाल धोने के बाद उन्हें जोर से रगडकर पोछें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढेगा और स्काल्प की स्किन हेल्दी रहेगी।


पकी हुई उडद दाल और मेथीदाने के पेस्ट से हफ्ते में कम से कम 3 बार बाल धोएं। इससे बालों में किचकिचापन और धूली मिट्टी नहीं जमेगी और आपको खुजली भी नहीं होगी। जैसमिन की जडों को नींबू रस के साथ पीस लें। इससे स्काल्प और बालों को धोएं। पालक, सलाद, गाजर का रस पीएं, बाल व स्काल्प हेल्दी रहेंगे। नारियल या सरसों के तेल से हफ्ते में 3 बार मालिश जरूर करें जितना ज्यादा तेल मालिश करेंगी आप, स्काल्प उतना ही हेल्दी रहेगा। यदि आपके बालों में डैंड्रफ अर्थात् रूसी है तो घबराने की कोई बात नहीं है। आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकती हैं।



कैसे, आइए जानते हैं—
1-मेथीदाना और राई का पेस्ट बालों में लगाएं।
2-बादाम तेल और आंवले के तेल को मिक्स करके उंगलियों के पोरों से बालों की जडों में लगाएं।
3-आधा कप नारियल या नीम के तेल में एक टी स्पून कपूर मिक्स कर लें और इसे एक ग्लास के कंटेनर में स्टोर कर लें। रोजाना सोने से पहले इसे तेल से मालिश करें।
4-दो भाग नारियल के तेल में एक भाग नींबू का रस मिलाकर बालों की जडों में मसाज करें। इसे फिर आप 3-4 घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।
5-जैतून के तेल में नींबू का रस और नारियल तेल मिलाकर गर्म करें और बालों में लगाएं। कम से कम 15 मिनट तक गर्म तौलिया लपेटर रखे, बाद में शैंपू कर लें।
6-अरंडी, 1-1 टीस्पून नारियल और सरसों का तेल लेकर स्काल्प मसाज करें। सुबह गुनगुने पानी से बाल धो लें।



7-शिकाकाई पाउडर को पके चावल के पानी में मिक्स करके बालों को धोएं।
8-छोटे प्याज को नारियल तेल के साथ उबालकर बालों में लगाएं। फिर बालों को बेसन और उबले चावल के पानी के मिश्रण से धोएं। इनके अतिरिक्त आजकल बालों की एक और समस्या से पुरूषों और महिलाओं को दो चार होना पड रहा है। वह है बालों का उम्र से पहले ही सफेद हो जाना। सफेद बालों को देखते ही सामने वाला इंसान आपको अंकल, आंटी, चाचा, चाची आदि कहने लग जाता है। इन सम्बोधनों को सुनकर आपको ऎसा लगने लगता है जैसे आप साठ साल के बुजुर्गो में शामिल हो गए हैं। बालों के सफेद होने का सबसे बडा कारण तनाव होता है।
मानसिक तनाव अब अपनी सीमा से परे चला जाता है तो वह मस्तिष्क की शिराओं में पैदा होने वाले हार्मोन्स में कमी करता है जिससे बालों का सही पोषण नहीं हो पाता है और बालों का रंग काले से सफेद होने लगता है। चाय-कॉफी ज्यादा पीना, सही डायट का ना होना, शराब, तली चीजें जिनसे शरीर में पित्त बढता का उपयोग करना भी इसका एक कारण होता है। नीचे दिए गए उपायों को अपनाइए हो सकता है आपकी बालों की सफेदी की समस्या से निजात मिल जाए।
1-ताजा अदरक को कद्दूकस कर लें। शहद के साथ मिलाकर जार में रख लें। इसे रोजाना एक टीस्पून लेकर खाएं।
2-2 टीस्पून मेहंदी पाउडर, एक टीस्पून दही, एक टीस्पून मेथीदाना पाउडर एक टेबलस्पून कॉफी, 2 टेबलस्पून तुलसी के पत्तों का रस। इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें और यह पेस्ट 2 घंटें तक बालों में लगाकर रखें। ज्यादा गहरा कलर लाने के लिए पेस्ट को 3-4 घंटे तक लगाकर रखें। इसके बाद किसी भी नेचुरल शैंपू से बाल धोलें।
3-1 अंडा, मेहंदी, आधे नींबू का रस, एक टेबलस्पून इंस्टेंट कॉफी पाउडर लेकर मिक्स करके बालों में लगाएं। कम से कम 30 मिनट के बाद बालों को धो लें।