Showing posts with label काली जीरी. Show all posts
Showing posts with label काली जीरी. Show all posts

Tuesday, 17 January 2017

काली जीरी एक औषधीय पौधा

काली जीरी एक औषधीय पौधा होता है। यह देखने में या आकार छोटी होती है। यह स्वाद में थोड़ी तीखी और तेज होती है और इसमें जरा सा तीखा पन भी पाया जाता है। इसके पौधे का स्वाद कटू (कडवा) होता है। यह हमारे मन और मस्तिष्क को ज्यादा तीव्र (उत्तेजित) करती है। यह बहुत लाभकारी पौधा होता है।
यह गर्म तासीर का होता है, यह सामान्य जीरे जैसा होता है लेकिन इसका रंग काला होता है और आम जीरे से कुछ मोटा होता है।
यह काला जीरा से अलग होती है।
काली जीरी को किन किन नामों से जाना जाता है?
इसे आम भाषा में काली जीरी कहते है, लेकिन इसके अलग अलग नामों को जान लेना भी बहुत आवश्यक है।
अंग्रेजी में इसे black cumin seed कहा जाता है,
संस्कृत में कटुजीरक और अरण्यजीरक कहते हैं,
मराठी में कडूजीरें,
गुजराती भाषा में इसको कालीजीरी ही कहते हैं
लैटिन भाषा में वर्नोनिया एन्थेलर्मिटिका (Vernonia anthelmintika) कहा जाता है।
काली जीरी के क्या क्या लाभ है?
यह एक औषधीय पौधा है और बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, इसके मुख्य उपयोग निम्न है:
शुगर (डायबिटीज) पर नियंत्रण में उपयोगी
बालों की देखभाल और वृद्धि में लाभ
चरम रोगों में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है
पाचन शक्ति बढ़ाता है
पेट के कीड़े नष्ट करने में कारगर
खून साफ़ करती है
सफेद दाग (कुष्ठ) में भी लाभप्रद
पेशाब सम्बन्धी समस्याओं में फायदा करती है
गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
मेथी और अजवाइन के साथ लेने पर वजन घटाने में उपयोगी
जहरीले जीवों के काटने या डंक लगने पर इसका उपयोग बहुत अच्छा होता है।
आम के अचार में भी प्रयोग किया जाता है।
कुछ सब्जियों में छौंक के साथ भी प्रयोग किया जाता है।
जिन लोगों को कब्ज या पेट वाली बीमारियाँ है। उनके लिए तो यह रामबाण औषधि का काम करती है। पेट की बीमारियों के लिए इसमें दो औषधि और मिलाकर प्रयोग किया जाता है। इन तीनों औषधियों को त्रियोग भी कहा जाता है। तीनों औषधियों में मैथीदाना, जमाण और काली जीरी का सही अनुपात होता है। यह तीनों चीजें आपको आराम से मिल सकती हैं। और तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर हैं।
लेकिन यह गर्म तासीर की होती है और सभी के लिए उपयोगी और उपयुक्त हो यह आवश्यक नहीं है, इसलिए इसके प्रयोग से पहले किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से परामर्श अवश्य ले लें।
वजन घटाने के लिए काली जीरी का प्रयोग
निम्न सामग्री लें
1. 100 ग्राम मेथी (fenugreek seeds)
2. 40 ग्राम अजवायन (carom seeds)
3. 20 ग्राम काली जीरी
इन सब को अलग अलग हल्का भून लें
इस मिलकर "हवाबंद डब्बे" में रखें
एक चम्मच रोज सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ सेवन करें
यह महिलाओं के लिए वजन घटाने का एक विशेष उपाय है, इस पाउडर से पाचन में भी सुधार होता है।
इस औषधि के अन्य भी बहुत लाभ हैं।
जैसे-: गठिया, हड्डियां, आँखों की रोशनी, बालों का विकास और शरीर में रक्तसंचार उत्तेजित होता है। कफ (खासी) में आराम मिलता है। शरीर की रक्तवाहिनियां शुद्ध होंगी। स्त्रियों में होने वाली तकलीफें दूर होती है।

Tuesday, 12 January 2016

मैथीदाना, अजवाईन, काली जीरी



250 ग्राम मैथीदाना
100
ग्राम अजवाईन
50
ग्राम काली जीरी
उपरोक्त तीनो चीजों को साफ-सुथरा करके हल्का-हल्का सेंकना(ज्यादा सेंकना नहीं) तीनों को अच्छी तरह मिक्स करके मिक्सर में पावडर बनाकर डिब्बा-शीशी या बरनी में भर लेवें ।
रात्रि को सोते समय चम्मच पावडर एक गिलास पूरा कुन-कुना पानी के साथ लेना है।
गरम पानी के साथ ही लेना अत्यंत आवश्यक है लेने के बाद कुछ भी खाना पीना नहीं है।
यह चूर्ण सभी उम्र के व्यक्ति ले सकतें है।
चूर्ण रोज-रोज लेने से शरीर के कोने-कोने में जमा पडी गंदगी(कचरा) मल और पेशाब द्वारा बाहर निकल जाएगी ।
पूरा फायदा तो 80-90 दिन में महसूस करेगें, जब फालतू चरबी गल जाएगी, नया शुद्ध खून का संचार होगा । चमड़ी की झुर्रियाॅ अपने आप दूर हो जाएगी। शरीर तेजस्वी, स्फूर्तिवाला व सुंदर बन जायेगा ।
‘‘
फायदे’’
1.
गठिया दूर होगा और गठिया जैसा जिद्दी रोग दूर हो जायेगा ।
2.
हड्डियाँ मजबूत होगी ।
3.
आॅख का तेज बढ़ेगा ।
4.
बालों का विकास होगा।
5.
पुरानी कब्जियत से हमेशा के लिए मुक्ति।
6.
शरीर में खुन दौड़ने लगेगा ।
7.
कफ से मुक्ति ।
8.
हृदय की कार्य क्षमता बढ़ेगी ।
9.
थकान नहीं रहेगी, घोड़े की तहर दौड़ते जाएगें।
10.
स्मरण शक्ति बढ़ेगी ।
11.
स्त्री का शारीर शादी के बाद बेडोल की जगह सुंदर बनेगा ।
12.
कान का बहरापन दूर होगा ।
13.
भूतकाल में जो एलाॅपेथी दवा का साईड इफेक्ट से मुक्त होगें।
14.
खून में सफाई और शुद्धता बढ़ेगी ।
15.
शरीर की सभी खून की नलिकाएॅ शुद्ध हो जाएगी ।
16.
दांत मजबूत बनेगा, इनेमल जींवत रहेगा ।
17.
डायबिटिज काबू में रहेगी, डायबिटीज की जो दवा लेते है वह चालू रखना है। इस चूर्ण का असर दो माह लेने के बाद से दिखने लगेगा ।
जीवन निरोग,आनंददायक, चिंता रहित स्फूर्ति दायक और आयुष्ययवर्धक बनेगा ।
जीवन जीने योग्य बनेगा ।
राधे-राधे- जय श्रीकृष्णा राधे-राधे- 
भगवान आपकी सहायता करे ....
धन्यवाद ।