Showing posts with label कपूर का तेल. Show all posts
Showing posts with label कपूर का तेल. Show all posts

Thursday, 6 October 2016

कपूर का तेल

पुराने जोड़ों के दर्द, बालों तथा त्‍वचा के रोगो के लिए कपूर का तेल
● कपूर का प्रयोग हर घर में पूजा-पाठ के लिये किया जाता है। कपूर या फिर कपूर का तेल बालों तथा त्‍वचा के रोगों के लिये काफी अच्‍छा माना जाता है। यह जले कटे निशान को भी ठीक करता है। आयुर्वेदा में भी कपूर के तेल का प्रयोग काफी ज्‍यादा किया जाता है। कपूर घर में आसानी से पाया जाता है इसलिये आप इसे आराम से प्रयोग कर सकती हैं। पुराने जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए कपूर उपयोगी औषधि है।
● कपूर का तेल बनाने की विधि :-
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से ब‌िकता ही है, लेक‌िन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें।
》 आइये जानते हैं कपूर का बहुमूल्‍य प्रयोग और उसके फायदों के बारे में –
1) मुंहासे रोके :-
एक्‍ने, पिंपल और फिर उनके दाग, काफी आम सी समस्‍या है। कपूर का तेल चेहरे पर लगाने से मुंहासों में कमी आती है तथा उनके दाग भी धीरे धीरे कम होने लगते हैं। इसके अलावा कपूर हर तरह के त्‍वचा रोग को ठीक करने में भी मदद करता है।
2) घाव और जलन के निशान मिटाए :-
अगर हाथा आग से जल गया है या फिर उस पर खरोच आदि आ गई है तो भी कपूर सहायक है। थोड़ा सा कपूर थोड़े से पानी में मिला कर प्रभावित स्‍थान पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों के लिये करें और देखें कि दाग कैसे गायब हो जाता है।
3) फटी एड़ियों के लिये :-
कपूर फटी एडियों की दरार को मुलायम बना कर उन्‍हें भर देता है। गरम पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगोने के बाद स्‍क्रब करें और ऐसा ही कुछ दिनों तक करें। इसके बाद एडियों पर अच्‍छी क्रीम लगा लें।
4) स्‍किन रैश और लालिमा दूर करे :-
अगर आपकी त्‍वचा पर हर दिन लाल रंग के चकत्‍ते दिखाई देते हैं, तो उसे ठीक करने के लिये कपूर को थोड़े से पानी में मिला कर पेस्‍ट बनाएं और प्रभावित स्‍थान पर लगाएं। ऐसा कई दिनों तक करें। धीरे धीरे आपको रिजल्‍ट दिखने लगेगा।
5) बालों के लिये :-
कपूर बालों के लिये भी अच्‍छा माना जाता है। कपूर के तेल को सुगन्‍धित तेल के साथ मिक्‍स कर के सिर पर लगाने से बाल दुबारा उग आते हैं और तवान भी कम हो जाता है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। आप चाहें तो तेल में अंडा या दही मिला कर सिर में लगा सकती हैं, फिर एक घंटे के बाद बालों को धो सकती हैं।
6) बालों को झड़ने से रोके :-
कपूर के तेल से नियमित रूप से सिर की मसाज करने से बालों का झड़ना रूक जाता है।
7) पुराने जोड़ों का दर्द
कपूर के तेल से जोड़ो पर निरंतर मालिश करने से जोड़ो के दर्द में बहुत आराम आता हैं।।