Showing posts with label आग से जल जाने पर कीजिये ये घरेलु उपाय. Show all posts
Showing posts with label आग से जल जाने पर कीजिये ये घरेलु उपाय. Show all posts

Friday, 27 January 2017

आग से जल जाने पर कीजिये ये घरेलु उपाय।


अक्सर घर में काम करते करते हमारे हाथ या त्वचा जल जाती हैं और उस जगह जलन फफोला और ज़िंदगी भर के लिए दाग बन जाता हैं। तो ऐसे में आप ये घरेलु उपाय कर सकते हैं जो की तुरंत आराम देते हैं और दाग भी नहीं बनेंगे।

आग के जले स्थान पर तुरंत ही निथरा हुआ चुने का पानी और नारियल का तेल सम मात्रा में मिलाकर घोल बनाकर लेप करने से जलन तुरंत मिटकर शीघ्र ही आराम मिलता है तथा फफोला भी नही पड़ता। दिन में दो तीन बार लगाएं।

विकल्प

1. आग से जल जाने पर जले स्थान पर तत्काल ग्लिसरीन लगाने से न दर्द होगा और न छाले पड़ेंगे और न चमड़ी लाल होगी।

2. जलने पर स्वमूत्र का प्रयोग भी आश्चर्यजनक है। यदि किसी के हाथ पर खौलता हुआ पानी या उबलती हुई चाय गिर जाये और चमड़ी जल जाए और फफोले पड़ जाए अथवा किसी का चेहरा आग से जल जाए काला पड़ जाए तो जले भाग पर स्वमूत्र लगाना और स्वमूत्र से भीगे कपड़े की पट्टी या पैड बांधते रहने से प्राय: चार पांच दिन में ही चमड़ी समान्य दशा में आ जाएगी। कालापन मिट जायेगा और जलने का कोई निशान भी पीछे नही रहेगा।